Friday, October 23, 2026
HomeTechnologyडिस्काउंट और फ्री गेमिंग एसेसरीज के साथ भारत में Infinix GT 30...

डिस्काउंट और फ्री गेमिंग एसेसरीज के साथ भारत में Infinix GT 30 Pro 5G की सेल शुरू

Infinix GT 30 Pro 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। कंपनी ने Infinix GT 30 Pro 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरुआती ऑफर्स के तहत ग्राहकों को दोनों वेरिएंट में 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा, जिसके बाद 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये हो गई है।

Infinix सीमित समय के लिए एक और स्पेशल ऑफर दे रहा है, जिसके तहत शुरुआती ग्राहकों को 2,999 रुपये कीमत के फ्री गेमिंग एसेसरीज भी मिलेगी। इनमें GT MagCase, GT Cooling Fan और Type-C केबल शामिल हैं।

108MP कैमरा, XBoost Gaming Engine के साथ आया Infinix GT 30 Pro 5G स्मार्टफोन

Related Articles

Latest News