HomeTechnologyiPhone 18 Pro design leaked : फ्रंट में बड़ा बदलाव, A20 चिपसेट...

iPhone 18 Pro design leaked : फ्रंट में बड़ा बदलाव, A20 चिपसेट से मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस!

iPhone 18 Pro design leaked : iPhone 18 series के लॉन्च से पहले ही लीक्स का सिलसिला तेज हो चुका है, और अब ताज़ा जानकारी iPhone 18 Pro को लेकर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार प्रो मॉडल के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, खासतौर पर फ्रंट पैनल पर। दावा किया जा रहा है कि फोन में दिया जाने वाला डायनेमिक आइलैंड पहले के मुकाबले काफी छोटा होगा, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकता है।
iPhone 18 Pro design leaked : लीक हुए प्रोटोटाइप में संकेत मिले हैं कि डायनेमिक आइलैंड का आकार करीब 25 से 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन स्पेस ज्यादा मिलेगा और डिस्प्ले अधिक इमर्सिव लगेगा। इससे पहले भी सीरीज के अन्य मॉडल्स के डिजाइन सामने आ चुके हैं, जिनमें इसी तरह के बदलाव देखने को मिले थे। कुल मिलाकर, Apple Inc. इस बार डिजाइन में सूक्ष्म लेकिन प्रभावशाली सुधारों के साथ यूजर्स को एक नया अनुभव देने की तैयारी में नजर आ रही है।
iPhone 18 Pro design leaked
iPhone 18 Pro design leaked
iPhone 18 Pro design leaked :सप्लाई चेन इनसाइट्स की मानें तो कंपनी डाइनेमिक आइलैंड का साइज काफी घटाने वाली है और जिसके लिए कंपनी Face ID इंफ्रारेड इल्यूमिनेटर को डिस्प्ले के नीचे प्लेस करने वाली है। वहीं, कैमरा और डॉट प्रोजेक्टर डाइनेमिक आइलैंड में ही रहेंगे जहां पर पिल शेप आईलैंड मौजूद होगा। कंपनी लेजर माइक्रो ड्रिलिंग का इस्तेमाल कर सकती है ताकि सेंसर की सटीकता डिस्प्ले के कारण दबे नहीं।
iPhone 18 Pro design leaked : iPhone 20 के लिए यह सारी कवायद की जा रही है जिसे कंपनी 2027 में पेश करने वाली है। कहा जा रहा है कि यह कंपनी का सबसे खास iPhone मॉडल होगा जिसमें पूरा डिस्प्ले यूजर के लिए उपलब्ध होगा। iPhone 18 Pro का रियर डिजाइन पुराने जैसा ही बताया जा रहा है। अपग्रेड्स केवल फोन के भीतर देखने को मिलेंगे। यहां कैमरा के साथ बड़ा अपग्रेड अपेक्षित है। कहा जा रहा है अपकमिंग आईफोन में बेहतर डेप्थ ऑफ फील्ड आने की संभावना है।
iPhone 18 Pro design leaked : iPhone 18 Pro को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, इस प्रीमियम स्मार्टफोन में कंपनी का अगली पीढ़ी का A20 SoC दिया जा सकता है, जो अत्याधुनिक 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इस चिपसेट से न सिर्फ परफॉर्मेंस में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा, बल्कि पावर एफिशिएंसी भी बेहतर हो सकती है, जिससे बैटरी लाइफ और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस में सुधार होने की उम्मीद है।
iPhone 18 Pro design leaked
iPhone 18 Pro design leaked

 

iPhone 18 Pro design leaked : रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Inc. अपनी iPhone 18 series को सितंबर 2026 के आसपास लॉन्च कर सकती है, जिसमें प्रो मॉडल्स खास तौर पर हाई-एंड फीचर्स के साथ पेश किए जाएंगे। वहीं, कंपनी के नेतृत्व को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां John Ternus को भविष्य का सीईओ माना जा रहा है।
iPhone 18 Pro design leaked
iPhone 18 Pro design leaked
iPhone 18 Pro design leaked :ऐसे में यह भी चर्चा है कि यह सीरीज Tim Cook के कार्यकाल की आखिरी iPhone लाइनअप हो सकती है, जिससे यह लॉन्च टेक्नोलॉजी और लीडरशिप—दोनों ही लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
Related Articles

Latest News