iQOO 16 Camera Leak: iQOO आने वाले महीनों में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी की अपकमिंग iQOO 16 सीरीज को लेकर लगातार नए लीक सामने आ रहे हैं, जिससे फोन के दमदार फीचर्स की झलक मिलने लगी है। हालांकि ब्रांड ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन प्रीमियम कैमरा सेटअप, पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। खास बात यह है कि iQOO 16 को कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी का सबसे एडवांस्ड फोन माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पहले iQOO 16 में 200 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा ऑप्शन के बीच टेस्टिंग कर रही थी। वहीं, अब 50MP सेंसर वाले वैरियंट पर काम आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इससे लगता है कि कंपनी कैमरा क्वालिटी और सेंसर साइज पर ज्यादा फोकस कर सकती है।
iQOO 16 Camera Leak: flagship processor
परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 16 में Qualcomm का अगला फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। जिसका मॉडल नंबर SM8975 बताया जा रहा है। यह चिप हाई-एंड गेमिंग और AI फीचर्स के लिए पावरफुल मानी जा रही है। वहीं, डिस्प्ले सेक्शन में फोन में 6.85-इंच का Samsung OLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जो 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन गेमर्स और मल्टीमीडिया यूजर्स को लुभा सकता है।

iQOO 16 Camera Leak: Battery
बैटरी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक में दावा किया गया है कि iQOO 16 डिवाइस में 8,000mAh से भी बड़ी बैटरी मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह फ्लैगशिप सेगमेंट के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 आधारित OriginOS 7 पर रन कर सकता है।
iQOO 16 Camera Leak: price
रिपोर्ट्स के अनुसार कीमत की बात करें तो अपकमिंग iQOO 16 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरियंट की कीमत करीब 5,000 युआन यानी लगभग 70,694 रुपये रखी जा सकती है। इसके अलावा फिलहाल फोन की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे अक्टूबर में पेश किया जा सकता है।

iQOO 16 Camera Leak:Specs and Features
यदि यह सभी फीचर्स सही साबित होते हैं, तो iQOO 16 मौजूदा लाइनअप की तरह ही Xiaomi, OnePlus और Samsung के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। इसकी बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पेरिस्कोप कैमरा इसे गेमिंग और बढ़िया कैमरा पसंद करने वालों के लिए शानदार विकल्प बना सकता है। अगर आपके पास समय है तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे।








