iQOO Pad 6 Pro : iQOO ने अपने नए प्रीमियम टैबलेट iQOO Pad 6 Pro को चीन में आयोजित मई 2026 लॉन्च इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस दमदार टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, बड़ा 13.2-इंच 4K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 13,000mAh की पावरफुल बैटरी जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं।

कीमत की बात करें तो iQOO Pad 6 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,499 (करीब 64,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं इसका 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 4,999 (लगभग 71,000 रुपये), 12GB + 512GB मॉडल CNY 5,799 (करीब 83,000 रुपये) और 16GB + 512GB टॉप वेरिएंट CNY 6,699 (लगभग 95,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, iQOO TWS 5i की कीमत CNY 119 (करीब 1,700 रुपये) रखी गई है।
Specifications and Features
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO Pad 6 Pro में 13.2-इंच का 4K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करता है। यह टैबलेट Android 16 आधारित ColorOS 6 पर काम करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। टैबलेट में 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

camera and audio
फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट के रियर में 13MP का कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें आठ स्पीकर वाला पैनोरमिक साउंड सिस्टम मिलता है। वहीं लंबे समय तक गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने के लिए 3D कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
Battery and connectivity
बैटरी की बात करें तो iQOO Pad 6 Pro में 13,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए टैबलेट में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसका वजन लगभग 663 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 6.18mm है।










