HomeTechnologyiQOO Z11 launch : 9020mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ दमदार...

iQOO Z11 launch : 9020mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री

iQOO Z11 launch : आइकू का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन iQOO Z11 अब ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री कर चुका है। कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले मार्च में चीन में लॉन्च किया था, जहां इसकी 9020mAh की विशाल बैटरी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब यह दमदार 5जी स्मार्टफोन मलेशिया में पेश किया गया है। हालांकि, ग्लोबल वर्जन में कंपनी ने कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं। नए मॉडल में प्रोसेसर, कैमरा सेटअप, डिस्प्ले डिजाइन और रियर पैनल लुक को पहले से अलग बनाया गया है, ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से बेहतर अनुभव के साथ पेश किया जा सके।

मलेशिया में लॉन्च हुए iQOO Z11 5G को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ उतारा गया है, जो 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करने में सक्षम है। यह वही चिपसेट है जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Infinix Note 60 Pro और vivo T5 Pro जैसे स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि iQOO का यह नया फोन परफॉर्मेंस और गेमिंग के मामले में काफी दमदार साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के बाद अब इस स्मार्टफोन की भारत में एंट्री की संभावनाएं भी तेज हो गई हैं।

iQOO Z11 launch
iQOO Z11 launch
iQOO Z11 launch : Specifications

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए iQOO Z11 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स चाइना मॉडल जैसी ही है। इस फोन की मेन यूएसपी फोन की बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 9,020एमएएच बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 launch : display

आइकू ज़ेड11 5जी स्मार्टफोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है। इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 449PPI और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि इस फोन का चाइना मॉडल 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।कंपनी ने फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है।

iQOO Z11 launch
iQOO Z11 launch
iQOO Z11 launch :photography

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्लोबल मार्केट में iQOO Z11 5G फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया है। चीन में इस 5जी फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लाया गया था।

iQOO Z11 launch : performance or gaming

यह आइकू स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं डिवाइस को डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग भी मिली है। गौरतलब है कि हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 7K Ice Dome VC liquid कूलिंग सिस्टम दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं।

iQOO Z11 launch
iQOO Z11 launch

फोन मलेशिया में दो वेरिएंट्स में लाया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसकी कीमत 1899 रिंगिट यानी इंडियन करंसी अनुसार 45,790 रुपये के करीब है। इसी तरह स्मार्टफोन का 2GB RAM + 256GB storage वेरिएंट 2199 रिंगिट यानी तकरीबन 53,000 रुपये में लॉन्च हुआ है। मलेशिया में यह नया आइकू स्मार्टफोन Blue और Black कलर में बिकेगा।

Related Articles

Latest News