HomeTechnologyएआई फीचर्स और 5000mAh बैटरी से लैस itel का स्मार्टफोन 6,999 रुपये...

एआई फीचर्स और 5000mAh बैटरी से लैस itel का स्मार्टफोन 6,999 रुपये में लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता itel ने अपना नया स्मार्टफोन itel A90 भारत में लॉन्च कर दिया है। itel के नए स्मार्टफोन में एआई फीचर्स, धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग और फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

itel A90 के फीचर्स

itel A90 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन की रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकेगा।  itel के इस स्मार्टफोन में Aivana 2.0 एआई फीचर्स भी दिया गया है। itel A90 को दो कलर ऑप्शन व्हाइट और ब्लैक में लॉन्च किया गया है।

itel A90 का कैमरा

itel A90 के बैक पैनल में 13MP का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

itel A90 की बैटरी

itel A90 में 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। itel A90 स्मार्टफोन Android 14 Go ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया। इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसअनलॉक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

itel A90 की कीमत

itel A90 को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज तथा 4GB RAM और 128GB में लॉन्च किया है। इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6499 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के साथ लीडिंग रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। स स्मार्टफोन के साथ कंपनी 100 दिनों तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर कर रही है। स्क्रीन टूट जाने पर यूजर्स के फोन का डिस्प्ले फ्री में बदला जाएगा।

Related Articles

Latest News