HomeTechnologyLava Bold N1 : 5G Toofan with 6GB RAM for ₹11,999...

Lava Bold N1 : 5G Toofan with 6GB RAM for ₹11,999 , आज से भारत में बिक्री शुरू

Lava Bold N1 : भारतीय मोबाइल कंपनी Lava International ने अपने बजट 5G पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए Lava Bold N1 का नया 6GB RAM वेरिएंट पेश किया है, जो आज 1 मई से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। पहले यह स्मार्टफोन सिर्फ 4GB RAM में मिलता था, लेकिन अब 6GB RAM के साथ आने से इसकी परफॉर्मेंस और भी स्मूथ हो गई है और मल्टीटास्किंग पहले से ज्यादा तेज व बेहतर अनुभव देती है।
Lava Bold N1
Lava Bold N1
यह फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन कंपनी अपने ग्राहकों को 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत सिर्फ 11,999 रुपये रह जाती है। इस बजट में 5G कनेक्टिविटी के साथ इतना पावरफुल कॉम्बिनेशन इसे एक शानदार डील बनाता है। ग्राहक इसे Amazon के जरिए आसानी से खरीद सकते हैं, जहां यह Champagne Gold और Royal Blue जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जो इसे स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
Lava Bold N1 : Features and Specifications

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा बोल्ड एन1 5जी फोन को Unisoc T765 चिपसेट पर लॉन्च किया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सस्ता 5जी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 6जीबी वचुर्अल रैम में 6जीबी फिजिकल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत (6जीबी+6जीबी) देती है।

Lava Bold N1
Lava Bold N1
Lava Bold N1 : HD+ display

Lava Bold N1 5G स्मार्टफोन में 6.75-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल है और यह वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आती है, जिससे यूजर्स को अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। स्क्रीन पर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को ज्यादा स्मूद बनाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो डेली यूज के लिए ठीक-ठाक फोटो कैप्चर करता है, वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है। खास बात यह है कि यह बजट फोन 30FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी देता है, जो इस प्राइस रेंज में इसे और खास बनाता है। कुल मिलाकर, डिस्प्ले, कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस का यह कॉम्बिनेशन इसे एक किफायती और फीचर-रिच 5G स्मार्टफोन बनाता है।

Lava Bold N1 : battery support

पावर बैकअप के लिए यह सस्ता लावा मोबाइल 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। मौजूद बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लग सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है। सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए Lava Bold N1 5G फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। यह IP54 रेटिंग वाला मोबाइल है जो डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।

Lava Bold N1
Lava Bold N1

लगे हाथ बताते चलें कि लावा ने पिछले ही महीने इंडिया में Lava Bold 2 5G फोन लॉन्च किया है जिसे 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल में 6जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी दी गई है। ये वाला लावा फोन 2.6GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर पर काम करता है। यानी लावा बोल्ड 2 आज लॉन्च हुए बोल्ड एन1 से बेहतर परफॉर्म कर सकता है।

Lava Bold N1 : photography

लावा बोल्ड 2 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और इसके फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले लगी है।

Related Articles

Latest News