Tuesday, June 23, 2026
HomeTechnologyLenovo का लंबी बैटरी वाला गेमिंग हेडफोन Launch ,फीचर जाने यहाँ

Lenovo का लंबी बैटरी वाला गेमिंग हेडफोन Launch ,फीचर जाने यहाँ

Lenovo ने गेमिंग सेगमेंट में अपना नया ऑडियो प्रोडक्ट Aurora GH15 Gaming Headset लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस हेडसेट को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। हालांकि, यह सिर्फ गेमिंग तक सीमित नहीं है। इसे म्यूजिक, वीडियो और मल्टीमीडिया इस्तेमाल के लिए भी बेहतर बनाया गया है।

Aurora GH15 में RGB लाइटिंग इफेक्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें कई तरह के कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडसेट गेमिंग के दौरान तेज रिस्पॉन्स और शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

Lenovo Aurora GH15 की कीमत

Aurora GH15 Gaming Headset को फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 249 युआन रखी है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह लगभग 3,500 रुपये के आसपास है।

यूजर्स इसे Lenovo की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा JD.com से भी खरीद सकते हैं। अभी कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की जानकारी नहीं दी है।

दमदार ऑडियो के लिए 40mm ड्राइवर्स

Lenovo Aurora GH15 में 40mm के डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये ड्राइवर्स गेमिंग के दौरान बेहतर साउंड क्वालिटी देने का काम करते हैं। इसके साथ ही म्यूजिक सुनते समय भी क्लियर और बैलेंस ऑडियो मिलता है।

हेडसेट में कस्टम एकॉस्टिक चैम्बर भी दिया गया है। यह फीचर खासतौर पर लो-फ्रिक्वेंसी साउंड को बेहतर करता है। साथ ही, वोकल्स को ज्यादा साफ सुनाने में मदद करता है।

इसके अलावा, कंपनी ने इसमें RGB लाइटिंग फीचर भी जोड़ा है। यह लाइटिंग म्यूजिक के साथ सिंक होकर काम करती है। यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी सपोर्ट

गेमिंग हेडसेट में सबसे जरूरी फीचर लेटेंसी होता है। Lenovo Aurora GH15 में 25ms तक की अल्ट्रा लो-लेटेंसी दी गई है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर होने वाली एक्टिविटी और ऑडियो के बीच अंतर काफी कम रहता है।

इससे गेमर्स को फास्ट गेमिंग में बेहतर अनुभव मिलता है। खासतौर पर शूटिंग और एक्शन गेम्स में यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है।

हेडसेट 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से करीब 10 मीटर तक की रेंज मिलती है। यानी यूजर थोड़ी दूरी से भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।

मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन

Lenovo Aurora GH15 की एक खास बात इसकी मल्टीकनेक्टिविटी सुविधा है। इसे चार अलग-अलग तरह के डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।

स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी दी गई है। वहीं, PC गेमिंग के लिए USB वायरलेस कनेक्शन का विकल्प मिलता है।

इसके अलावा, इसमें 2.4GHz Type-C वायरलेस एडाप्टर भी दिया गया है। अगर यूजर वायरलेस के बजाय वायर्ड कनेक्शन इस्तेमाल करना चाहता है तो इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।

लंबी बैटरी लाइफ और चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो Lenovo Aurora GH15 में 1000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इससे हेडसेट को आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

कुल मिलाकर, Lenovo Aurora GH15 एक बजट गेमिंग हेडसेट है, जिसमें RGB लाइटिंग, लो-लेटेंसी ऑडियो, बेहतर ड्राइवर्स और कई कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो कम कीमत में गेमिंग और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए एक अच्छा ऑडियो डिवाइस चाहते हैं।

Related Articles

Latest News