HomeTechnologyLyne Originals का बजट धमाका! सस्ते में लॉन्च किए धांसू ईयरबड्स और...

Lyne Originals का बजट धमाका! सस्ते में लॉन्च किए धांसू ईयरबड्स और नेकबैंड

Lyne Originals ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं—Lyne CoolPods 11 Pro और Lyne Rover 14 Pro। ये दोनों डिवाइस बजट में शानदार कॉलिंग और म्यूजिक एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।


CoolPods 11 Pro – Big bang in a small package

CoolPods 11 Pro TWS ईयरबड्स में Environmental Noise Cancellation फीचर मिलता है, जिससे कॉलिंग के दौरान आसपास का शोर कम हो जाता है। इसमें Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है, जो स्मूद और लो-लेटेंसी कनेक्शन देती है। इसके साथ Clarity Mode भी मिलता है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है। बैटरी की बात करें तो ये चार्जिंग केस के साथ 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम हैं।

इसमें टच कंट्रोल्स, Type-C चार्जिंग, रिमोट कैमरा ट्रिगर और वॉयस-चेंजिंग जैसे मजेदार फीचर्स भी दिए गए हैं। डिजाइन हाई-ग्लॉस फिनिश और एर्गोनॉमिक फिट के साथ आता है, और यह ब्लू, ग्रीन और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।


Rover 14 Pro – Comfort King with long battery life

Rover 14 Pro एक वायरलेस नेकबैंड है, जिसे लंबे समय तक पहनने के लिए हल्का और आरामदायक बनाया गया है। इसमें भी ENC फीचर दिया गया है, जिससे कॉलिंग के दौरान आवाज साफ सुनाई देती है। इसका मैग्नेटिक ईयरबड डिजाइन खास है—ईयरबड्स को जोड़ते ही डिवाइस ऑफ और अलग करते ही ऑन हो जाता है।

बैटरी के मामले में यह 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देता है और Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें फिजिकल बटन और LED इंडिकेटर भी दिए गए हैं, जिससे कंट्रोल और यूज करना आसान हो जाता है।


कीमत इतनी कम, सुनकर बोलोगे—लेना तो बनता है!

Lyne CoolPods 11 Pro की कीमत सिर्फ ₹599 रखी गई है, जबकि Lyne Rover 14 Pro मात्र ₹449 में उपलब्ध है। इतनी कम कीमत में ये दोनों डिवाइस शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ आते हैं, जो इन्हें बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं। ये प्रोडक्ट्स भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया ऑडियो एक्सपीरियंस देने का दम रखते हैं।

Related Articles

Latest News