Mini Countryman C: प्रीमियम कारों की दुनिया में Mini एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी अपनी नई 2026 Mini Countryman C को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इस लग्जरी SUV की लॉन्च डेट 17 जून 2026 तय की गई है और इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
नई Mini Countryman C को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जो शानदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। यह मॉडल कंपनी की मौजूदा Countryman JCW All4 से नीचे रखा जाएगा।
भारत में लोकली असेंबल होगी नई SUV
Mini Countryman C को भारत में लोकल असेंबली के जरिए तैयार किया जाएगा। इससे कंपनी को इसकी कीमत को थोड़ा किफायती रखने में मदद मिलेगी।
यह SUV उन लोगों को पसंद आ सकती है जो Mini ब्रांड की लग्जरी और स्टाइल चाहते हैं, लेकिन JCW जैसे ज्यादा महंगे मॉडल पर जाना नहीं चाहते।
डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम अंदाज
नई Mini Countryman C का डिजाइन काफी हद तक Countryman Electric से प्रेरित होगा। कंपनी ने इसमें मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है।
SUV को Chilli Red, British Racing Green, Nanuq White, Slate Blue और Smokey Green जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
इसके एक्सटीरियर में नया ग्रिल, अपडेटेड बंपर, बॉडी कलर डोर हैंडल्स और ब्लैक ORVMs दिए जाएंगे। इसके अलावा ब्लैक रूफ और डोर पिलर्स इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देंगे। कार में शैंपेन कलर एक्सटीरियर ट्रिम, शानदार अलॉय व्हील्स और Matrix LED टेललैंप्स जैसे फीचर्स इसके प्रीमियम स्टाइल को बढ़ाएंगे।
अंदर मिलेगा लग्जरी वाला फील
Countryman C का केबिन भी काफी शानदार होने की उम्मीद है। इसमें डुअल-टोन इंटीरियर थीम दी जा सकती है।
कार में सर्कुलर डिजाइन वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा केबिन में दिए गए शैंपेन कलर ट्रिम्स इसे और ज्यादा लग्जरी फील देंगे।
इंजन और परफॉर्मेंस में दम
Countryman C में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह तीन सिलेंडर इंजन होगा, जिसे 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। यह इंजन करीब 136hp की पावर और 230Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
यह SUV शहर की ड्राइविंग के साथ-साथ लंबी यात्राओं के लिए भी अच्छा विकल्प बन सकती है। Mini अपने शानदार हैंडलिंग और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है, इसलिए इस मॉडल से भी ग्राहकों को काफी उम्मीदें हैं।
फीचर्स में नहीं होगी कमी
नई Mini Countryman C में आधुनिक टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स पर भी फोकस किया जाएगा। इसमें डिजिटल फीचर्स, स्मार्ट कनेक्टिविटी और प्रीमियम सुविधा वाले कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस SUV को उन ग्राहकों के लिए उतार रही है, जो सिर्फ कार नहीं बल्कि एक अलग स्टाइल और पहचान चाहते हैं।
किन कारों से होगा मुकाबला?
भारत में लॉन्च होने के बाद Mini Countryman C का मुकाबला प्रीमियम SUV सेगमेंट की कई गाड़ियों से होगा इसका मुकाबला BMW X1, Audi Q3 और Mercedes-Benz GLA जैसी लग्जरी SUVs से होगा।
Countryman C भारतीय बाजार में कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल साबित हो सकती है। इसका प्रीमियम डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस इसे खास बनाएंगे।
अगर आप एक ऐसी SUV चाहते हैं जो स्टाइल, लग्जरी और ड्राइविंग मजे का कॉम्बिनेशन दे, तो Mini Countryman C आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है।











