Thursday, May 21, 2026
HomeTechnologyMini PC : हथेली में फिट ,Ryzen 7 प्रोसेसर और 1TB स्टोरेज...

Mini PC : हथेली में फिट ,Ryzen 7 प्रोसेसर और 1TB स्टोरेज के साथ मचा रहा धमाल

Mini PC : Machenike ने चीन में अपना नया Mini GTR मिनी पीसी लॉन्च कर टेक मार्केट में हलचल मचा दी है। बेहद कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आने वाला यह मिनी पीसी इतना छोटा है कि आसानी से हथेली पर फिट हो सकता है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह किसी फुल-साइज़ डेस्कटॉप से कम नहीं है। कंपनी ने इसमें दमदार AMD Ryzen 7 8745H प्रोसेसर दिया है, जो हाई परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव प्रदान करता है।

इसके साथ 16GB DDR5 रैम और 1TB SSD स्टोरेज मिलती है, जिससे यूजर्स को तेज स्पीड और भरपूर स्टोरेज स्पेस मिलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Radeon 780M इंटीग्रेटेड GPU दिया गया है, जो गेमिंग और क्रिएटिव टास्क्स को बेहतर तरीके से हैंडल कर सकता है। कंपनी के अनुसार Mini GTR में डुअल हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करता है।

Mini PC
Mini PC

इसके अलावा Wi-Fi 6 सपोर्ट तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। खास बात यह है कि यह मिनी पीसी केवल 0.67 लीटर स्पेस घेरता है, जिससे यह छोटे वर्कस्पेस या पोर्टेबल सेटअप के लिए एक शानदार विकल्प बन जाता है।

Machenike Mini GTR को चीन में JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 3,999 युआन (करीब 55,500 रुपये) रखी गई है। फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Mini PC :  processor

Machenike Mini GTR में AMD Ryzen 7 8745H प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 8 कोर और 16 थ्रेड्स मिलते हैं। यह प्रोसेसर 4.9GHz तक की बूस्ट क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Radeon 780M GPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह सेटअप मल्टीटास्किंग और कई PC गेम्स को सपोर्ट कर सकता है।

Mini PC
Mini PC

मिनी PC में DDR5 रैम के लिए दो SO-DIMM स्लॉट्स और PCIe 4.0 SSD के लिए दो M.2 स्लॉट्स दिए गए हैं। यानी यूजर्स जरूरत के हिसाब से स्टोरेज और रैम को बाद में अपग्रेड भी कर सकते हैं।

Mini PC :  cooling system

हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें डुअल हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम प्रोसेसर को 65W पावर पर स्थिर तरीके से चलाने में मदद करेगा।

Mini PC : Connectivity Features

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Machenike Mini GTR में छह USB-A 3.2 Gen 1 पोर्ट्स, एक USB4 पोर्ट, HDMI 2.0 और DisplayPort 1.4 मिलता है। इसके अलावा इसमें 2.5G Ethernet, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 सपोर्ट भी दिया गया है।

Related Articles

Latest News