HomeTechnologypOLED Endless Edge डिस्प्ले से लैस Motorola Edge 2025 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

pOLED Endless Edge डिस्प्ले से लैस Motorola Edge 2025 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

मोटोरोला ने अपनी एज सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 2025 लॉन्च कर दिया है। Motorola Edge 2025 स्मार्टफोन को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है, जल्द ही इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 2025 को PANTONE Deep Forest कलर ऑप्शन और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया, जिसकी कीमत लगभग 46,995 रुपये रखी गई है।

Motorola Edge 2025 में pOLED Endless Edge डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP का सेल्फी कैमरा, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग, 5200mAh की बैटरी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos के साथ ही ढेरों लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola Edge 2025 स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 2025 में 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz गेमिंग टच सैंपलिंग रेट और 720Hz PWM/ DC डिमिंग से लैस 6.7-इंच का 1.5K pOLED Endless Edge डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही इस स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।

इसके अलावा Motorola Edge 2025 में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU 8GB LPDDR4X रैम और 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Motorola Edge 2025 का कैमरा

Motorola Edge 2025 के बैक पैनल में OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा और इसके साथ मैक्रो मोड वाला 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रन्ट में 50MP का कैमरा दिया गया है, जिसमें Quad Pixel टेक्नोलॉजी और f/1.9 अपर्चर है। यही नहीं रियर और फ्रंट दोनों कैमरा 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Motorola Edge 2025 की बैटरी

Motorola Edge 2025 स्मार्टफोन में 68W की TurboPower फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और 15W वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Latest News