HomeTechnologyलेटेस्ट फीचर्स से लैस Motorola G56 5G स्मार्टफोन लॉन्च

लेटेस्ट फीचर्स से लैस Motorola G56 5G स्मार्टफोन लॉन्च

मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola G56 5G लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला ने नए स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी, FHD+ LCD डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल में कैमरा दिया है। इसे पैनटोन ग्रे मिस्ट, पैनटोन डेजलिंग ब्लू, पैनटोन डिल और पैनटोन ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है। Motorola G56 5G में 30W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Motorola G56 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाला 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन में MediaTek Dimensity ऑक्टा कोर 7060 6nm प्रोसेसर के साथ IMG BXM-8-256 GPU दिया गया है। Motorola G56 5G में 8GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं, माइक्रोएसडी कार्ड के साथ स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Motorola G56 5G के बैक में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 1/1.95″ Sony LYT-600 सेंसर और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रन्ट साइड में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Motorola G56 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग दी गई है, इसके अलावा MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है। Motorola G56 5G के डाइमेंशन में स्मार्टफोन की लंबाई 165.75 मिमी, चौड़ाई 76.26 मिमी, मोटाई 8.35 मिमी और वजन 200 ग्राम है।

Motorola G56 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Related Articles

Latest News