स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Edge 60 Stylus भारत में लॉन्च कर दिया है। Motorola के इस स्मार्टफोन में AI स्केच-टू-इमेज फीचर के साथ बिल्ट-इन स्टाइलस पेन दिया है।
Motorola Edge 60 Stylus के स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला के नए स्मार्टफोन Edge 60 Stylus में 89.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला 6.7-इंच का 1.5K P-OLED पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। ये स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है।
Motorola Edge 60 Stylus के फीचर्स
Motorola Edge 60 Stylus में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 710 GPU चिपसेट दिया गया है। साथ ही इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। Motorola Edge 60 Stylus में एंड्रॉइड 15 दिया गया है।
Motorola Edge 60 Stylus की बैटरी
Motorola Edge 60 Stylus में 5000 mAh की बैटरी है, जो 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Motorola Edge 60 Stylus का कैमरा
Motorola Edge 60 Stylus के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 MP का Sony Lyt 700C मुख्य कैमरा OIS के साथ और 13 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और लाइट सेंसर दिए गए है। यह 4K @30fps और 1080p वीडियो 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है जो 4K वीडियो 30fps और 1080p वीडियो 30fps पर शूट कर सकता है।
Motorola Edge 60 Stylus के कलर ऑप्शन
Motorola Edge 60 Stylus को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन पैनटोन सर्फ द वेब और पैनटोन गिब्राल्टर सी कलर में लॉन्च किया है।
Motorola Edge 60 Stylus की कीमत
Motorola Edge 60 Stylus के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 23 अप्रैल 2025 से मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से की जा रही है।








