रेडमी ने अपने लोकप्रिय Redmi A4 5G स्मार्टफोन का नया वैरिएंट बेहद कम कीमत में भारत में लॉन्च किया है। Redmi ने Redmi A4 5G का नया 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 9,999 रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में उतारा है। Redmi A4 5G के नए वैरियंट की सेल 22 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से की जाएगी।
Redmi A4 5G के बैक पैनल पर 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5160mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi A4 5G Specifications
Redmi A4 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.88 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें Snapdragon 4 Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक LPDDR4X रैम और 64GB/128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Redmi A4 5G Features
Redmi A4 5G को स्पार्कल पर्पल और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन में Android 14 पर आधारित Xiaomi के HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही Xiaomi ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सुरक्षा पैच का वादा किया है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम सपोर्ट, साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी हेडफ़ोन जैक, ब्लूटूथ 5.3, USB टाइप-C पोर्ट और 4GB वर्चुअल RAM जैसे फीचर्स दिए गए हैं।








