HomeTechnologyOnePlus N6 धांसू बैटरी वाला बजट 5G फोन Launch ,कंपनी ने किया...

OnePlus N6 धांसू बैटरी वाला बजट 5G फोन Launch ,कंपनी ने किया दवा….

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार, यह उसके पोर्टफोलियो के सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन्स में शामिल है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब तीन दिन तक चल सकती है।

कीमत और उपलब्धता

कंपनी के मुताबिक OnePlus N6 के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन Fresh Mint और Midnight Black कलर ऑप्शन में आएगा। इसकी बिक्री 4 जुलाई से OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon इंडिया पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत ICICI Bank समेत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Prime Day Sale के दौरान 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। ऐसे में फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 19,999 रुपये तक पहुंच सकती है।

120Hz डिस्प्ले और Android 16

OnePlus N6 में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी।

स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। साथ ही कंपनी ने 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

लंबे समय तक इस्तेमाल और गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

8,000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

OnePlus N6 की सबसे चर्चित खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। यह 45W फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और 5W Reverse Wired Charging को सपोर्ट करती है।

कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन करीब 3 दिन तक चल सकता है। साथ ही बैटरी 1,600 चार्ज साइकिल और 7 साल बाद भी 80% बैटरी हेल्थ बनाए रखने में सक्षम बताई गई है।

कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जैसे AI Eraser, AI Unblur, AI Ultra Clarity, Google Gemini, AI Notes और Document Scanning

डिजाइन और मजबूती

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Dual 4G VoLTE, Wi‑Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, USB Type‑C, OTG और Dual SIM का सपोर्ट मिलता है।

फोन IP65 रेटिंग और MIL‑STD‑810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसकी मोटाई 8.88mm और वजन 224 ग्राम बताया गया है।

Related Articles

Latest News