स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन OPPO A3 5G की कीमत में बड़ी कटौती की है, 19,999 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वैरिएंट ई-कामर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही अनेक बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
OPPO A3 5G के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 5MP कैमरा दिया है। साथ ही इसमें 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,100mAh की बैटरी दी गई है।
OPPO A3 5G के फीचर्स
OPPO A3 5G में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही पावर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
OPPO A3 5G को कंपनी ने Android 14 आधारित ColorOS 14.0.1 के साथ उतारा था। साथ ही इसमें सुरक्षा के लिए मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD 810H) शॉक रेजिस्टेंस और धूल और पानी से बचाव के लिए लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया है।








