Oppo Find X9 Ultra: स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली OPPO आज भारतीय बाजार में अपने दो नए प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लॉन्च करने जा रही है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि दोनों स्मार्टफोन्स 21 मई को भारत में आधिकारिक तौर पर पेश किए जाएंगे।
लॉन्च से पहले ही इन डिवाइसेस के कई फीचर्स, डिजाइन और कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है, जिसके बाद टेक मार्केट में इन फोन्स को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
कंपनी इस बार कैमरा, बैटरी और प्रीमियम डिजाइन पर खास फोकस कर रही है। Oppo Find X9 Ultra को कंपनी का सबसे एडवांस कैमरा स्मार्टफोन माना जा रहा है, जबकि Oppo Find X9s उन यूजर्स के लिए लाया जा रहा है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ कॉम्पैक्ट और हल्का फोन पसंद करते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart, Amazon और Oppo India स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Android 16 और ColorOS 16 का मिलेगा सपोर्ट
Oppo ने लॉन्च से पहले ही दोनों स्मार्टफोन्स की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां इनके डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स को टीज किया गया है। कंपनी के मुताबिक Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s दोनों स्मार्टफोन्स Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेंगे।

इन स्मार्टफोन्स में यूजर्स को नया और स्मूद इंटरफेस देखने को मिलेगा। साथ ही बेहतर AI फीचर्स, एडवांस सिक्योरिटी और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसे कई नए अपडेट भी शामिल किए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि नए ColorOS 16 के जरिए यूजर्स को पहले से ज्यादा फास्ट और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
Hasselblad कैमरा सिस्टम बनेगा सबसे बड़ा आकर्षण
इस बार Oppo ने कैमरा क्वालिटी पर सबसे ज्यादा फोकस किया है। दोनों स्मार्टफोन्स में Hasselblad ट्यून कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, जिससे प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव बेहतर होगा।
X9 Ultra को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो मोबाइल फोटोग्राफी में DSLR जैसी क्वालिटी चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फोन लो-लाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी में शानदार परफॉर्मेंस देगा।
Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स उड़ाएंगे होश
X9 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, AI टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल माना जा रहा है। फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

कैमरा सेटअप इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP पेरिस्कोप कैमरा भी मिलेगा, जो 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा।
यह कैमरा सेटअप यूजर्स को प्रो-लेवल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देगा। खासतौर पर जूम फोटोग्राफी और डिटेल कैप्चरिंग में यह फोन काफी दमदार साबित हो सकता है।
Oppo Find X9s होगा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप
अगर Oppo Find X9 Ultra प्रीमियम कैमरा फ्लैगशिप है, तो Find X9s को कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जाएगा।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलेगा, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। फोन में 7025mAh की बैटरी दी जाएगी, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा बेहतर AI कैमरा फीचर्स और वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

कंपनी इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए ला रही है जो हल्का, स्टाइलिश और आसानी से इस्तेमाल होने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं।
डिजाइन और कलर ऑप्शंस भी होंगे खास
Oppo Find X9 Ultra को कंपनी ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। वहीं Oppo Find X9s को Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange जैसे आकर्षक कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा।
इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन काफी प्रीमियम और मॉडर्न रखा गया है। रियर कैमरा मॉड्यूल को भी यूनिक लुक दिया गया है, जिससे फोन का डिजाइन और ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है।
कीमत भी प्रीमियम सेगमेंट में
चीन की मार्केट में Oppo Find X9 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 7,499 यानी करीब 1.03 लाख रुपये रखी गई थी। वहीं Oppo Find X9s की कीमत MYR 3,599 यानी लगभग 85 हजार रुपये से शुरू हुई थी।
हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में Oppo Find X9s की शुरुआती कीमत करीब 79,999 रुपये हो सकती है। हालांकि कंपनी भारतीय बाजार के लिए आधिकारिक कीमत लॉन्च इवेंट के दौरान ही बताएगी। इसके अलावा लॉन्च ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और सेल डेट की जानकारी भी इवेंट में साझा की जाएगी।

Samsung और iPhone को मिलेगी टक्कर
Oppo के ये दोनों नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीधे तौर पर प्रीमियम सेगमेंट में Samsung Galaxy S सीरीज और Apple iPhone सीरीज को चुनौती देने वाले हैं।
विशेष रूप से कैमरा और बैटरी के मामले में Oppo Find X9 Ultra काफी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप कैटेगरी में Oppo Find X9s भी यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बाजार में Oppo के ये नए स्मार्टफोन यूजर्स को कितना पसंद आते हैं और क्या ये फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला पाएंगे।











