Oppo A3 5G स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने बड़ी कटौती की है, ई-कामर्स प्लेटफार्म Amazon पर 15,999 रुपये कीमत वाले 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट का सेलिंग प्राइस 14,999 रुपये रखा गया है। साथ ही अनेक बैंक ऑफर्स के बाद इसमें कुल 2,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
OPPO A3 5G के स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A3 5G में 6.67 इंच का एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही पावर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
OPPO A3 5G के लेटेस्ट फीचर्स
OPPO A3 5G को कंपनी ने Android 14 आधारित ColorOS 14.0.1 के साथ उतारा था। इसमें Dual-SIM सपोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक, स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD 810H) शॉक रेजिस्टेंस और लिक्विड रेजिस्टेंस फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया है।
OPPO A3 5G का कैमरा
OPPO A3 5G के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 5MP कैमरा दिया है।
OPPO A3 5G की बैटरी
Oppo A3 5G में 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,100mAh की बैटरी दी गई है।








