Pixel 10 Pro Fold : Google ने बीते साल अपना प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च किया था, जो अब शानदार डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों को काफी कम कीमत में मिल रहा है। ऐसे में यदि आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। Pixel 10 Pro Fold अपने दमदार डिजाइन, एडवांस AI फीचर्स और शानदार कैमरा क्वालिटी के कारण काफी चर्चा में रहा है।
फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन में प्रीमियम डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और स्मूद परफॉर्मेंस जैसी खूबियां भी मिलती हैं। फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इस स्मार्टफोन पर भारी छूट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का फायदा दिया जा रहा है, जिससे ग्राहक हजारों रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Price & Offers
Google Pixel 10 Pro Fold का 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। वहीं यह फोल्डेबल स्मार्टफोन बीते साल 1,72,999 रुपये में किया गया था।
बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,769 रुपये कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,54,221 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से करीबन 18,778 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 41,450 रुपये की बचत हो सकती है।
Features & Specifications
Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2364 पिक्सल, 60-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें 8.0 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076×2152 पिक्सल, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट है। Pixel 10 Pro Fold में Google 3nm Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज आती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
Pixel 10 Pro Fold : शानदार camera setup
कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 10 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाला 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा मिलता है। Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh की बैटरी आती है जो कि 30W वायर्ड और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 3.2 शामिल है।









