HomeTechnologyGalaxy S25 5G पर ऑफर की बारिश, हजारों रुपये बचाने का मौका

Galaxy S25 5G पर ऑफर की बारिश, हजारों रुपये बचाने का मौका

स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। Samsung Galaxy S25 5G अब पहले से काफी सस्ते दाम में मिल रहा है। दरअसल कंपनी ने नई Samsung Galaxy S26 series लॉन्च कर दी है, जिसके बाद पिछले साल का फ्लैगशिप मॉडल S25 5G पर बड़ी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। अमेजन पर इस फोन पर सीधा डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिससे आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।


Samsung Galaxy S25 5G Price 

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Samsung Galaxy S25 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,500 रुपये लिस्ट की गई है। बता दें कि यह फोन पिछले साल फरवरी में 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।

  • सीधा डिस्काउंट: लगभग 13,500 रुपये की कटौती

  • बैंक ऑफर: HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट

  • इफेक्टिव कीमत: करीब 66,000 रुपये

इसके अलावा अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 42,250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। हालांकि एक्सचेंज का पूरा फायदा आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा।


Samsung Galaxy S25 5G Display: ब्राइट और स्मूद स्क्रीन

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2-इंच की Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।

  • रेजोल्यूशन: 1080×2340 पिक्सल

  • 120Hz रिफ्रेश रेट

  • 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस

यह डिस्प्ले गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और आउटडोर इस्तेमाल के लिए काफी शानदार मानी जाती है।


Performance: Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की ताकत

फोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देता है।

  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15

  • यूजर इंटरफेस: One UI 7

इस प्रोसेसर के साथ फोन में हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स आसानी से चल जाते हैं।


Camera: 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy S25 5G के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

  • 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)

  • 10MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

  • 12MP टेलीफोटो कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Connectivity और डिजाइन

इस स्मार्टफोन में कई प्रीमियम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

  • 5G सपोर्ट

  • Wi-Fi 7

  • Bluetooth 5.4

  • NFC

  • USB Type-C 3.2

डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्लिम और हल्का है।

  • लंबाई: 146.9 मिमी

  • चौड़ाई: 70.5 मिमी

  • मोटाई: 7.2 मिमी

  • वजन: 162 ग्राम

Related Articles

Latest News