रियलमी ने भारत में जल्दी ही अपना नया स्मार्टफोन realme C73 5G को लॉन्च करने वाला है। realme ने नए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस ई-कामर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट लाइव की है।
realme C73 5G के फीचर्स
realme C73 5G स्मार्टफोन 2 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे तीन कलर्स में लॉन्च करेगी, इसके साथ ही इसके बैक में डुअल कैमरा, धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।
Realme C73 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर दर्शाई गई जानकारी के अनुसार Realme C73 5G को 4GB रैम और 28GB स्टोरेज तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा।










