रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन realme GT 7T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने realme GT 7T को IceSense Black, IceSense Blue और Racing Yellow कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके अलावा realme GT 7T में X-Axis Linear Motor और Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
realme GT 7T Camera
realme GT 7T के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रन्ट में 16MP का कैमरा दिया गया है, जो फुल HD रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें- 50MP सेल्फी कैमरा और क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले वाला Motorola Edge 60 स्मार्टफोन
realme GT 7T Battery
realme GT 7T स्मार्टफोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है यह चार्जिंग तकनीक सिर्फ कुछ ही मिनटों में फोन को 100% तक चार्ज कर सकती है।\
ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी और ट्रू कलर क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला Motorola Edge 60 Pro 5G स्मार्टफोन
realme GT 7T Price
realme GT 7T के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है।








