HomeTechnologyएसर के स्मार्टफोन्स Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro की...

एसर के स्मार्टफोन्स Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro की सेल आज से होगी शुरू

एसर के दो नए स्मार्टफोन्स की सेल आज 26 मई 2025 से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर शुरू हो रही है। एसर ने भारत में Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro को पिछले महीने लॉन्च किया था। कंपनी ने Acer Super ZX की कीमत 9,990 रुपये रखी है। वहीं Acer Super ZX Pro की कीमत 17,990 रुपये रखी है।

Acer Super ZX के फीचर्स

Acer Super ZX में कंपनी ने Full HF+ 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। Acer Super ZX में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी है। इस स्मार्टफोन के बैक में 64MP, 2MP तथा 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही फ्रन्ट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। 

Acer Super ZX Pro के फीचर्स

Acer Super ZX Pro में 120Hz रिफ्रेश सपोर्ट वाला 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें  MediaTek Dimensity 7400 वाला चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन के बैक में 64MP, 5MP तथा 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही फ्रन्ट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Latest News