Friday, April 24, 2026
HomeTechnology6,000mAh बैटरी वाले बजट रेंज Realme Narzo 80 Lite 5G स्मार्टफोन की...

6,000mAh बैटरी वाले बजट रेंज Realme Narzo 80 Lite 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू

रियलमी का नया बजट रेंज स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Lite 5G भारत में 16 जून को लॉन्च हुआ था, आज 23 जून से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Realme Narzo 80 Lite 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है।

Realme Narzo 80 Lite 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 6,000mAh की बैटरी, 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सहित कई AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे क्रिस्टल पर्पल और ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

Realme Narzo 80 Lite 5G Price

भारत में Realme Narzo 80 Lite 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत 500 रुपये और 700 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Realme Narzo 80 Lite 5G Camera

Realme Narzo 80 Lite 5G के बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 32 मेगापिक्सल का GC32E2 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन AI सपोर्टेड इमेजिंग और एडिटिंग फीचर्स जैसे AI क्लियर फेस से भी दिए गए हैं।

Realme Narzo 80 Lite 5G Battery

Realme Narzo 80 Lite 5G में 15W वायर्ड और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 80 Lite 5G Specifications

Realme Narzo 80 Lite 5G में 50/60/90/120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंगरेट और 625 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के सपोर्ट वाला 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1604×720 पिक्सल है। इस फोन में Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ Octa Core MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB/6GB LPDDR4x रैम और 64GB/128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें एंड्रॉयड 15 बेस्ड Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और साथ में Google Gemini इंटीग्रेशन दिया गया है।

Realme Narzo 80 Lite 5G Features

धूल और पानी से बचाव के लिए Realme Narzo 80 Lite 5G में IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन दिया गया है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 165.6 मिमी,चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Related Articles

Latest News