Samsung Galaxy A37 5G : मार्च में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A37 5G को लॉन्च किया था, और अब यह फोन शानदार डिस्काउंट के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गया है। अगर आप नया Samsung स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Galaxy A37 5G की कीमत में सीधी कटौती की गई है, वहीं चुनिंदा बैंक कार्ड ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए ग्राहक 6 हजार रुपये से भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं।

अपने प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा सेटअप और स्मूद परफॉर्मेंस की वजह से मिड-रेंज सेगमेंट में काफी चर्चा में रहा है। फोन में शानदार डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी जैसी खूबियां मिलती हैं, जो इसे डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती हैं। फ्लिपकार्ट पर चल रही इस नई डील के बाद यह स्मार्टफोन और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गया है। ऐसे में अगर आप कम बजट में एक फीचर-पैक्ड Samsung फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए शानदार मौका हो सकता है।
Samsung Galaxy A37 5G :Price & Offers
Samsung Galaxy A37 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। जबकि इस साल मार्च में 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1850 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 35,149 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत से करीबन 6,850 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Features & Specifications
Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल 120Hz रिफ्रेश रेट रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट शामिल है। इस फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy A37 5G की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 196 ग्राम है।
Samsung Galaxy A37 5G : camera setup
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A37 5G के रियर में F1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस,वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।











