Samsung Galaxy M36: सैमसंग लवर्स को जल्दी ही अच्छी खबर मिलने वाली है, बजट रेंज में नए सैमसंग स्मार्टफोन की लांचिंग का इंतजार कर रहे सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स का इंतजार खत्म होने वाला है।
Samsung जल्दी ही बजट रेंज वाले Samsung Galaxy M36 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है और कंपनी ने इसे लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर टीजर जारी किया गया है।
अमेजन पर जारी किए टीजर इमेज में स्मार्टफोन के कैमरा डिजाइन की भी एक झलक दिखाई दे रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक Samsung Galaxy M36 की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।
Samsung Galaxy M36 के फीचर्स
लीक्स के अनुसार Samsung Galaxy M36 को अमेजन के टीजर में Monster AIcon बताया गया है। चूंकि AI को खास तौर पर हाइलाइट किया गया है, ऐसे में माना जा रहा है कि Galaxy M36 में कई एडवांस्ड AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Samsung Galaxy M36 में Exynos 1380 चिपसेट दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 6GB रैम और Android 15 पर आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। फिलहाल Samsung Galaxy M36 को लेकर और जानकारी सामने नहीं आई है।











