Samsung Galaxy M47:दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung जल्द ही अपनी M सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले यह डिवाइस गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स सामने आ गए हैं। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन पिछले मॉडल Galaxy M46 का सक्सेसर होगा और मिडरेंज सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस के साथ एंट्री करेगा। लिस्टिंग में फोन को SM-M476B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जिसने टेक मार्केट में इसकी चर्चा और तेज कर दी है।

गीकबेंच डेटा के मुताबिक Samsung Galaxy M47 में 8GB RAM दी जा सकती है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है, जो पावर एफिशिएंसी और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके साथ Adreno 710 GPU भी दिया जाएगा, जिससे ग्राफिक्स और गेमिंग क्वालिटी और बेहतर हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android आधारित One UI पर काम करेगा और इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लॉन्च से पहले सामने आई ये डिटेल्स संकेत दे रही हैं कि Samsung Galaxy M47 मिडरेंज स्मार्टफोन बाजार में कड़ी टक्कर देने वाला डिवाइस साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy M47: performance
फोन के प्रोसेसर Snapdragon 6 Gen 3 में चार परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं जो 2.40GHz क्लॉक स्पीड के साथ आते हैं। इसमें चार एफिशिएंसी कोर मिलते हैं जो 1.80GHz के साथ आते हैं। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 710 GPU बताया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है। फोन को इससे पहले IMEI लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है।

Samsung Galaxy M47: display
Galaxy M47 में Super AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 5G कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। यह फोन बड़ी बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च हो सकता है। संभावना है कि कंपनी इसे 6000mAh तक बैटरी के साथ मार्केट में उतार सकती है। Galaxy M44 से अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस इसमें मिलने वाले हैं। जिसमें कि 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में सेकंडरी सेंसर्स भी मौजूद हैं। यह 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है।











