स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग ने अपनी A सीरीज में इजाफा करते हुए Samsung Galaxy A26 5G के किफायती वैरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung ने इस वैरिएंट को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा है।
इससे पहले Samsung ने Samsung Galaxy A26 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मार्च में लॉन्च किया था।
Samsung Galaxy A26 5G स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A26 5G में Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। इसमें कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ कोटिंग दी गई है। इसमें एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 15 के साथ सैमसंग का One UI 7 ओएस दिया गया है।
Samsung Galaxy A26 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy A26 5G की मेमोरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये से 2TB तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसे IP67 सर्टिफिकेशन के साथ उतारा गया है, इससे धूल और पानी से बचाव होगा। Samsung ने इसे ब्लैक, व्हाइट, मिंट और पीच कलर ऑप्शन के साथ उतारा है। इसमें 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy A26 5G का कैमरा
Samsung Galaxy A26 5G के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A26 5G की कीमत
Samsung Galaxy A26 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 23,499 रुपये रखी है। वहीं मार्च में लॉन्च किये गए 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई थी। Samsung Galaxy A26 5G को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।








