Sennheiser headphones launched : Sennheiser ने भारत में अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट—Sennheiser CX 80U और Sennheiser HD 400U—लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों डिवाइस USB-C कनेक्टिविटी और 24-bit/96kHz हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर और क्लियर साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।
Sennheiser headphones launched : कंपनी ने इन नए मॉडल्स को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जो बिना चार्जिंग, बैटरी या ब्लूटूथ पेयरिंग के झंझट के एक भरोसेमंद और लो-लेटेंसी ऑडियो सॉल्यूशन चाहते हैं। वायर्ड ऑडियो डिवाइसेज की बढ़ती वापसी के बीच ये ईयरफोन्स और हेडफोन्स काम, ऑनलाइन मीटिंग, स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आते हैं।

Sennheiser headphones launched : Price and availability
Sennheiser CX 80U की कीमत ₹1,990 रखी गई है, जबकि Sennheiser HD 400U ₹5,990 में उपलब्ध है। दोनों प्रोडक्ट 22 अप्रैल से ब्रांड की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स जैसे Croma और Reliance Digital पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
इस कीमत पर CX 80U किफायती वायर्ड सेगमेंट में आता है, जबकि HD 400U उन यूजर्स को टारगेट करता है जो एंट्री-लेवल ओवर-ईयर हेडफोन्स में ब्रांडेड ऑडियो परफॉर्मेंस चाहते हैं।
Sennheiser headphones launched : Specifications and features
Sennheiser के ये दोनों डिवाइस 24-bit/96kHz तक के डिजिटल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं, जिससे सामान्य कंप्रेस्ड ऑडियो की तुलना में बेहतर डिटेल और क्लैरिटी मिलती है।
कंपनी के अनुसार Sennheiser CX 80U बैलेंस्ड और हल्का पंची साउंड देता है, जबकि Sennheiser HD 400U में बास पर ज्यादा फोकस किया गया है।









