Friday, October 23, 2026
HomeTechnologyXperia 1 VII की लॉचिंग से प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट धमाका करने तैयार...

Xperia 1 VII की लॉचिंग से प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट धमाका करने तैयार SONY

प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जल्द ही जैपनिज स्मार्टफोन निर्माता Sony बाद धमाका करने वाली वाली है। Sony बहुत जल्द बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VII लॉन्च करने जा रही है।

लीक्स के अनुसार प्रीमियम सेगमेंट के इस नए स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VII में कई लेटेस्ट फीचर्स मिल सकते हैं। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार Sony Xperia 1 VII की फोटो को Taiwan National Communications Commission की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Sony कंपनी Xperia 1 VII को ब्लैक, नेवी ग्रीन और पर्पल कलर में पेश कर सकती है। वहीं Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। साथ ही इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।

इसके अलावा Sony Xperia 1 VII के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि Sony Xperia 1 VII  की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Latest News