Strong 5G option in budget : अगर आप कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज से भारतीय बाजार में दो नए शानदार ऑप्शन्स उपलब्ध हो गए हैं। टेक कंपनी Motorola ने अपनी लोकप्रिय G-Series के तहत हाल ही में Moto G37 और Moto G37 Power को भारत में लॉन्च किया था, जिनकी पहली सेल अब 25 मई से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम कीमत में लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।
इन नए Motorola 5G फोन्स की शुरुआती कीमत सिर्फ 13,999 रुपये रखी गई है, जिससे यह बजट सेगमेंट में काफी आकर्षक विकल्प बनकर सामने आए हैं। स्टाइलिश डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर और लंबे बैटरी बैकअप जैसे फीचर्स के साथ Moto G37 Series बाजार में एंट्री कर चुकी है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत, ऑफर्स, फीचर्स और पूरी स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Strong 5G option in budget : Moto G37 और Moto G37 Power प्राइस
मोटो जी37 यह मोटोरोला का 15 हजार से कम का 5जी फोन है। Moto G37 5G को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलेगी। वहीं Moto G37 Power की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। इस मॉडल का 8GB RAM वाला 5G फोन 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 128GB मेमेारी मिलेगी।

Strong 5G option in budget :स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी37 और जी37 पावर 5जी फोन को 20.05:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया गया है जो 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। दोनों एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन दी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 264ppi और 1050nits हाई ब्राइटनेस मिलती है।
गीले हाथों से फोन चलाने में परेशानी ना हो, इसके लिए Water Touch फीचर दिया गया है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इन सस्ते 5जी फोन में कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर मौजूद है।
Motorola G37 5G और G37 Power 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित माययूएक्स पर लाए गए हैं। ये दोनों मोटोरोला 5जी फोन भारतीय बाजार में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर लॉन्च किए गए हैं। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में मोटो जी37 पावर 5जी स्मार्टफोन 570353 AnTuTu score अचीव कर चुका है।
इन नए मोटोरोला स्मार्टफोंस को कपंनी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है। यह तकनीक मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़ देती है। इससे मोटो जी37 को 12GB RAM की ताकत और मोटो जी37 पावर को 16GB RAM तक की पावर मिलती है। दोनों फोंस में LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage दी गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इन नए सस्ते 5जी फोन में Arm Mali-G57 GPU मौजूद है।
Strong 5G option in budget : photography
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी37 और जी37 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन कम कीमत वाले मोटोरोला 5जी स्मार्टफोंस में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
Strong 5G option in budget : power backup
पावर बैकअप के लिए Moto G37 5G स्मार्टफोन में 5200mAh Battery दी गई है। वहीं Moto G37 Power 7000mAh Battery सपोर्ट करता है। इन मोबाइल्स को तेजी से चार्ज करने के लिए मोटो जी37 में 20W TurboPower और मोटो जी37 पावर में 30W TurboPower तकनीक दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन reverse charging भी सपोर्ट करते हैं जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Strong 5G option in budget : Grade Certified Body
मोटोरोला जी37 और जी37 पावर स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर लाए गए हैं जो इन्हें मजबूत प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोंस को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इनमें Stereo Speakers, Dolby Atmos और Hi-Res Audio का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्मार्टफोंस में 3.5mm हेडफोन जैक, FM Radio और Google Gemini जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।











