HomeTechnologyrealme 14T 5G स्मार्टफोन, लुक और फीचर्स बना देंगे क्रेज़ी

realme 14T 5G स्मार्टफोन, लुक और फीचर्स बना देंगे क्रेज़ी

रियलमी ने भारत में OmniVision कैमरे वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन realme 14T 5G लॉन्च कर दिया है। realme के इस स्मार्टफोन में साटन-टेक्सचर्ड फिनिश, 7.97mm पतला डिजाइन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी खासियत, 1200 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 111% DCI-P3 कलर गैमट को कवर करता है और आई कम्फर्ट के लिए सर्टिफाइड है।

realme 14T 5G के 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन सर्फ ग्रीन, लाइट्निंग पर्पल और ऑब्सीडियन ब्लैक रंग में उतारा है।

realme 14T 5G का कैमरा

realme के इस स्मार्टफोन में OmniVision वाला लेटेस्ट कैमरा दिया गया है। realme 14T 5G के बैक पैनल में 50-मेगापिक्सल का OmniVision OV50D40 मुख्य कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल में 16MP का Sony IMX480 सेंसर दिया गया है।

realme 14T 5G की बैटरी

realme 14T 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

realme 14T 5G के फीचर्स 

realme 14T 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिप लगाई गई है, जिसमें LPDDR4x RAM, UFS 2.2 स्टोरेज और 10GB तक वर्चुअल RAM दी गई है। realme 14T 5G स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसमें realme UI 6 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड, डुअल-माइक नॉइज़ कैंसलेशन और हाइब्रिड माइक्रोएसडी स्लॉट, IP66, IP68 और IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। 

Related Articles

Latest News