HomeTechnologySuper Car : लेम्बोर्गिनी की नई रोडस्टर सुपरकार लॉन्च, लग्जरी और स्पीड...

Super Car : लेम्बोर्गिनी की नई रोडस्टर सुपरकार लॉन्च, लग्जरी और स्पीड का जबरदस्त संगम

नई Fenomeno Roadster में कंपनी ने पावरफुल V12 हाइब्रिड इंजन दिया है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी एक्सक्लूसिविटी और हाई-एंड फीचर्स को देखते हुए इसे दुनिया की सबसे प्रीमियम सुपरकारों में गिना जा रहा है।

Super Car
Super Car

नई लेम्बोर्गिनी Fenomeno Roadster में कंपनी ने पावरफुल V12 हाइब्रिड इंजन दिया है, जो 1080 PS की जबरदस्त ताकत पैदा करता है। इसके साथ 8-स्पीड ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है, जिससे कार को शानदार स्पीड और स्मूद ड्राइविंग अनुभव मिलता है। यह सुपरकार केवल 2.4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा तक बताई गई है।

Super Car
Super Car

लेम्बोर्गिनी ने इस रोडस्टर को बेहद एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ तैयार किया है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी DRLs, ओपन रूफ डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और कार्बन फाइबर पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। कार में 22 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और को-पैसेंजर डिस्प्ले जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

लेम्बोर्गिनी ने फिलहाल Fenomeno Roadster की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसकी लिमिटेड यूनिट्स और प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए माना जा रहा है कि इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है।

Super Car
Super Car

दुनियाभर में केवल 15 यूनिट्स उपलब्ध होने के कारण उम्मीद की जा रही है कि इसकी एक या दो यूनिट्स भारतीय बाजार में भी लाई जा सकती हैं। ऐसे में भारतीय सुपरकार प्रेमियों के लिए यह एक बेहद खास पेशकश साबित हो सकती है।

Related Articles

Latest News