Tuesday, July 7, 2026
HomeTechnology₹20 हजार से कम में मिल रहे ये दमदार Tablet ,होगी बड़ी...

₹20 हजार से कम में मिल रहे ये दमदार Tablet ,होगी बड़ी बचत जाने यहाँ……..

अगर आप नया Tablet खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट 20,000 रुपये तक है, तो Flipkart Goat Sale आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। इस सेल में कई लोकप्रिय टैबलेट मॉडल पर शानदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

इस लिस्ट में OnePlus Pad Lite, Redmi Pad 2, Xiaomi Pad 6, Oppo Pad SE और Lenovo Legion Tab जैसे Tablet शामिल हैं। इन डिवाइस को बैंक डिस्काउंट के बाद और कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इन टैबलेट्स पर मिलने वाली डील और फीचर्स के बारे में।


OnePlus Pad Lite: बड़ी बैटरी के साथ किफायती विकल्प

OnePlus Pad Lite का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹17,499 में उपलब्ध है। इसके अलावा, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹1,500 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत करीब ₹15,999 रह जाएगी।

फीचर्स की बात करें तो OnePlus Pad Lite में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 9,340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G100 चिपसेट मिलता है।


Redmi Pad 2: कम कीमत में दमदार बैटरी और प्रोसेसर

Redmi Pad 2 का 4GB+128GB मॉडल Flipkart पर ₹15,999 में लिस्ट किया गया है। इस Tablet पर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹2,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। ऑफर के बाद इसकी कीमत करीब ₹13,999 हो जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 9,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए यह Tablet MediaTek Helio G100-Ultra प्रोसेसर के साथ आता है।


Xiaomi Pad 6: Snapdragon प्रोसेसर के साथ शानदार परफॉर्मेंस

Xiaomi Pad 6 का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹18,999 में खरीदा जा सकता है। इस पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर करीब ₹1,425 तक की छूट मिल सकती है। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत लगभग ₹17,574 रह जाएगी।

इस Tablet में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 8,840mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट दिया गया है।


Oppo Pad SE: लंबी बैटरी लाइफ वाला टैबलेट

Oppo Pad SE का 6GB+128GB वेरिएंट Flipkart पर ₹17,999 में उपलब्ध है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹2,000 तक की छूट मिल सकती है। इसके बाद Tablet की कीमत करीब ₹15,999 हो जाएगी।

5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें भी 9,340mAh की बैटरी मिलती है। यह Tablet MediaTek Helio G100 चिपसेट के साथ आता है।


Lenovo Legion Tab: गेमिंग के लिए सबसे पावरफुल विकल्प

अगर आप ज्यादा पावरफुल Tablet चाहते हैं, तो Lenovo Legion Tab एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल Flipkart पर ₹19,999 में उपलब्ध है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ऑफर के बाद इसकी कीमत करीब ₹17,999 तक आ सकती है।

इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6,550mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।


20 हजार रुपये के बजट में कौन सा टैबलेट बेहतर?

Flipkart Goat Sale में उपलब्ध इन टैबलेट्स में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से विकल्प मौजूद हैं। सामान्य उपयोग और पढ़ाई के लिए Redmi Pad 2 और OnePlus Pad Lite बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

वहीं, ज्यादा परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए Lenovo Legion Tab सबसे दमदार नजर आता है। इसके अलावा Xiaomi Pad 6 भी पावरफुल प्रोसेसर और अच्छे फीचर्स के साथ एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

Related Articles

Latest News