Samsung Galaxy M17e 5G को भारत में बजट सेगमेंट में लॉन्च कर दिया गया है। 20 मार्च से यह स्मार्टफोन पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ है और शुरुआती ऑफर्स के साथ इसे बेहद किफायती कीमत में खरीदा जा सकता है।
कीमत और ऑफर
Samsung Galaxy M17e 5G दो वेरिएंट्स में आता है पहला वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹13,999 रूपए में और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹15,499 में मिल जाएगा पहली सेल में ₹2,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे बेस वेरिएंट की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ ₹11,999 रह जाती है। यह फोन Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन और प्रोटेक्शन के लिए टेम्पर्ड ग्लास दिया गया है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा माना जाता है। यह फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। खास बात यह है कि कंपनी 6 जनरेशन OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है जिससे फोटो की क्वालिटी बढ़ जाती है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy M17e 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
अन्य फीचर्स
इस फोन में Google का Circle to Search फीचर, Voice Focus और Quick Share जैसे स्मार्ट टूल्स मिलते हैं। साथ ही 12 5G बैंड्स का सपोर्ट और IP54 रेटिंग इसे और भी उपयोगी बनाते हैं।
कुल मिलाकर, Samsung Galaxy M17e 5G बजट में एक शानदार ऑप्शन बनकर सामने आया है, जिसमें बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक अपडेट का भरोसा मिलता है।











