HomeTechnology200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन Samsung...

200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग ने अपना सबसे पतला स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है, भारत में जल्द ही इसकी बिक्री शुरू की जाएगी। Samsung का नया स्मार्टफोन 5.8 mm पतला है और इसका वजन 163 ग्राम है। 

Samsung के अनुसार Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत 1099 अमेरिकी डॉलर रखी गई है, भारत में इसकी कीमत 95,000 रुपये हो सकती है। इसका प्री ऑर्डर आज से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें : realme C75 5G की सेल भारत में शुरू, खूबसूरत लुक से साथ मिलेगा म‍िल‍िट्री ग्रेड प्रोटेक्शन वाला डिस्प्ले

Samsung Galaxy S25 Edge के फीचर्स

Samsung Galaxy S25 Edge में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz, HDR10+ और 2600 nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Armor 2 दिया है। Samsung Galaxy S25 Edge में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आएगा, जिसमें पहले वेरिएंट में 12 जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज तथा दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 Edge का कैमरा 

Samsung Galaxy S25 Edge के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और इसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस कैमरे से बेहतरीन पिक्चर क्लिक की जा सकेगी, इसमें Night Photography और Samsung Log वीडियो फीचर मिलेगा। Samsung Galaxy S25 Edge के फ्रन्ट पैनल में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा दिया है। Samsung Galaxy S25 Edge में यूजर्स को फोटो और वीडियो के बैकग्राउंड से गैर जरूरी ऑब्जेक्ट को रिमूव करने का फीचर मिलेगा।

ये भी पढ़ें : 256GB स्टोरेज और HDR कैमरे वाला Samsung का स्लिम फोन Samsung Galaxy F56 भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy S25 Edge की बैटरी

Samsung Galaxy S25 Edge में 25W फ़ास्ट चार्जिंग और Qi वायरलेस चार्जिंग के साथ वायरलेस पॉवरशेयर के सपोर्ट वाली 3900mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Latest News