Vivo के सब ब्रांड iQOO ने मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K 144FPS AMOLED डिस्प्ले, iQOO Z10 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen4 प्रोसेसर और iQOO Z10 Turbo में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट दिए गए हैं। कंपनी ने ये दोनों स्मार्टफोन ऑरेंज, डेजर्ट ग्रे, व्हाइट और ब्लैक कलर में उतारे हैं।
iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 4320Hz PWM डिमिंग मिलेगी। iQOO Z10 Turbo में 3.25GHz ऑक्टा कोर Dimensity 8400 4nm चिपसेट के साथ Mali-G720 GPU दिया गया है। वहीं iQOO Z10 Turbo Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 4 4nm प्रोसेसर के साथ Adreno 825 GPU दिया गया है। इन दोनों फोन में 12GB/16GB LPDDR5x रैम के साथ 256GB/512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro के फीचर्स
iQOO Z10 Turbo और iQOO Z10 Turbo Pro में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Origin OS 15 मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, (Turbo) वाई-फाई 6, (Turbo Pro) वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 और एनएफसी जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.72 मिमी लंबाई, 75.88 मिमी चौड़ाई, 8.09 मिमी मोटाई और Turbo का वजन 212 ग्राम और Turbo Pro का वजन 206 ग्राम है। इन दोनों स्मार्टफोनफोन में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।
iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro का कैमरा
iQOO Z10 Turbo और iQOO Z10 Turbo Pro के बैक पैनल में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Turbo में f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का डेप्थ कैमरा है, जबकि Turbo Pro में f/2.4 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16MP का कैमरा दिया गया है।
iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro का बैटरी
iQOO Z10 Turbo में 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7620mAh की बैटरी दी गई है, वहीं iQOO Z10 Turbo Pro में 120W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है।
iQOO Z10 Turbo की कीमत
iQOO Z10 Turbo के 12GB और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 21,025 रुपये, iQOO Z10 Turbo के 16GB और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 23,365 रुपये, iQOO Z10 Turbo के 12GB और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 25,700 रुपये और iQOO Z10 Turbo के 16GB और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 28,035 रुपये रखी गई है।
iQOO Z10 Turbo Pro की कीमत
वहीं iQOO Z10 Turbo Pro के 12GB और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 23,365 रुपये, iQOO Z10 Turbo Pro के 16GB और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 25,700 रुपये, iQOO Z10 Turbo Pro के 12GB और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 28,035 रुपये और iQOO Z10 Turbo Pro के 16GB और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 30,370 रुपये रखी गई है।
फिलहाल ये दोनों स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और भारत में इन्हें कब लॉन्च किया जाएगा इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।








