Vivo X Fold 6: फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपना नया फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 चीन में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन जून के आखिर तक बाजार में आ सकता है।
लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। लीक रिपोर्ट्स में इसकी बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा फीचर्स का खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि Vivo X Fold 6 पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा।
Vivo X Fold 6 की बैटरी होगी सबसे बड़ी ताकत
X Fold 6 को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें बड़ी डुअल-सेल बैटरी दी जाएगी। इस फोन की बैटरी चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखी गई है।
इसमें एक सेल 2,807mAh और दूसरी सेल 3,863mAh की हो सकती है। यानी दोनों को मिलाकर फोन में करीब 6,670mAh की रेटेड बैटरी मिल सकती है।
वहीं, टिपिकल बैटरी क्षमता लगभग 6,900mAh तक जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोन पुराने मॉडल से काफी बड़ा बैटरी अपग्रेड लेकर आएगा। साथ ही यूजर्स को लंबे समय तक फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
पावरफुल Dimensity 9500 प्रोसेसर से मिलेगी स्पीड
रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें MediaTek का नया Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें बेहतर AI फीचर्स और तेज प्रोसेसिंग क्षमता मिलने की उम्मीद है।
गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह फोन आसानी से बड़े काम संभाल सकता है। वहीं फोल्डेबल डिजाइन को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसमें खास सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन भी दे सकती है।
कैमरा में मिलेगा 200MP का बड़ा अपग्रेड
Vivo अपने कैमरा स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। ऐसे में Vivo X Fold 6 में भी कंपनी बड़ा कैमरा सेटअप देने की तैयारी कर रही है। फोन के पीछे बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। इससे फोटो और वीडियो क्वालिटी काफी बेहतर हो सकती है।
फोल्डेबल डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स
X Fold 6 में कंपनी प्रीमियम डिजाइन पर भी ध्यान देगी। फोल्डेबल स्क्रीन के साथ यूजर्स को बड़ा डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा।
इसके अलावा फोन में बेहतर हिंज सिस्टम और मजबूत बॉडी मिलने की संभावना है। कंपनी फोल्डेबल फोन को ज्यादा टिकाऊ बनाने पर काम कर रही है।
सिक्योरिटी और वाटर रेसिस्टेंस
सुरक्षा के लिए X Fold 6 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। यह फीचर फोन को जल्दी अनलॉक करने में मदद करेगा।
इसके साथ ही फोन में हाई लेवल वाटर रेसिस्टेंस मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Oppo और Honor को मिलेगी कड़ी टक्कर
फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में X Fold 6 की सीधी टक्कर Oppo और Honor जैसे ब्रांड्स से हो सकती है।
फिलहाल Vivo ने लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस फोन से जुड़ी और डिटेल शेयर कर सकती है।











