HomeTechnologyVivo X500 Series Launch: सितंबर में एंट्री, 4K 240fps वीडियो सपोर्ट समेत...

Vivo X500 Series Launch: सितंबर में एंट्री, 4K 240fps वीडियो सपोर्ट समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स

Vivo ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo X500 Series को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस नई सीरीज के तहत Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी नए लाइनअप में कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में कई बड़े अपग्रेड देने की तैयारी कर रही है, जिससे यह सीरीज खासतौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स को आकर्षित कर सकती है। आइए जानते हैं Vivo X500 Series से अब तक सामने आई प्रमुख जानकारियां।

Vivo X500 Series डिटेल्स

Vivo X500 Series के तहत कंपनी तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है, जिनमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल होंगे। कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन्स की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पुष्टि कर दी है कि नई X500 Series को सितंबर 2026 में चीन के बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर धीरे-धीरे नई जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

Vivo X500 Series कैमरा डिटेल्स

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ के अनुसार, Vivo X500 Series में कैमरा को लेकर बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा और इस बार कंपनी का खास फोकस वीडियो पर है। सीरीज के Pro मॉडल्स में Zeiss Super Dynamic प्राइमरी कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है, जिसे Vivo की BluePrint इमेजिंग टीम और Sony ने मिलकर विकसित किया है। इस कैमरे में नया BluePrint Guangyu 900 सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा, जो 50 मेगापिक्सल का 1/1.28-इंच सेंसर है। कंपनी के मुताबिक, यह सेंसर 17EV तक की डायनेमिक रेंज देने में सक्षम होगा, जिसे Vivo इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बता रही है। इसका फायदा खासतौर पर उन तस्वीरों और वीडियो में देखने को मिल सकता है, जहां एक ही फ्रेम में तेज रोशनी और गहरे शैडो मौजूद हों। ऐसे बैकलिट सीन में यह सेंसर आसमान और सब्जेक्ट, दोनों की डिटेल को बेहतर तरीके से बनाए रखने में मदद कर सकता है।

Vivo X500 Pro सीरीज में वीडियो रिकॉर्डिंग को भी बेहतर किया जाएगा। फोन में 4K 240fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 4K 120fps HDR वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा सकेगा और HDR आउटपुट सीधे उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि हाई डायनेमिक रेंज सेंसर की क्षमता वीडियो के हर फ्रेम में भी काम करेगी। इससे कम लाइटिंग और बैकलिट परिस्थितियों में वीडियो में ज्यादा डिटेल और बेहतर एक्सपोजर मिलने की उम्मीद है।

Vivo X500 सीरीज के कैमरा सेटअप में स्टेबिलाइजेशन पर भी अपग्रेड होगा। प्राइमरी कैमरा 3° OIS को सपोर्ट करेगा। जिसे कंपनी गिंबल-लेवल स्टेबिलाइजेशन के तौर पर पेश कर रही है। इसके साथ CIPA 7.0 प्रोफेशनल स्टेबिलाइजेशन भी मिलने की बात कही गई है।

सीरीज के Vivo X500 Pro Max में 3° OIS को प्राइमरी कैमरा फीचर के तौर पर हाइलाइट किया गया है। इसका मकसद चलते समय या हाथ से शूट किए गए वीडियो में कैमरा शेक को कम करना है। जिससे यूजर्स को अलग से गिंबल की जरूरत न पड़े।

Vivo X500 सीरीज संभावित फीचर्स

टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी Vivo X500 Series के कैमरा फीचर्स को लेकर जानकारी साझा की है। लीक के मुताबिक, नई सीरीज में Vivo X300 Ultra में इस्तेमाल किए गए 200 मेगापिक्सल Thanos टेलीफोटो कैमरे को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें कस्टम बड़े फॉर्मेट वाला 200 मेगापिक्सल HP0 सेंसर और पेरिस्कोप लेंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Vivo ने अभी इस 200 मेगापिक्सल कैमरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे फिलहाल संभावित फीचर के तौर पर ही देखा जा रहा है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo X500 Series में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X500 में MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि X500 Pro और X500 Pro Max में इससे ज्यादा पावरफुल Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

फिलहाल Vivo ने सिर्फ इतना कंफर्म किया है कि X500 Series को सितंबर में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी आने वाले दिनों में इसकी सटीक लॉन्च डेट के साथ कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और अन्य फीचर्स से जुड़ी अधिक जानकारी साझा कर सकती है। ऐसे में सीरीज के आधिकारिक लॉन्च और नए अपडेट का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Latest News