HomeTechnology7620mAh की तगड़ी बैटरी और धांसू फीचर वाला Vivo का नया स्मार्टफोन...

7620mAh की तगड़ी बैटरी और धांसू फीचर वाला Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo Y300 GT हुआ लॉन्च

Vivo Y300 GT Launched: स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने नया स्मार्टफोन Vivo Y300 GT लॉन्च कर दिया है। वीवो ने इस स्मार्टफोन में 7620mAh की तगड़ी बैटरी और लेटेस्ट फीचर्स दिए हैं। Vivo Y300 GT को कंपनी ने Storm Purple, Black Crystal कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

Vivo Y300 GT Specifications

Vivo Y300 GT में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। इसमें Android 15 आधारित OriginOS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम की दिया गया है। 

Vivo Y300 GT Features

Vivo Y300 GT में 144Hz का रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 452PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है। ये स्मार्टफोन P3 कलर गेमट और DC डिमिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। आंखों की सुरक्षा के लिए डिस्प्ले पैनल को SGS सर्टिफाइड किया गया है जो लो ब्लू लाइट और फ्लिकर को कम करता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में इंफ्रारेड ब्लास्टर, डुअल फ्रिक्वेंसी GPS, ट्रिपल फ्रिक्वेंसी BeiDou, NFC, वेट हैंड टच (गीले हाथों से भी टच इस्तेमाल) फीचर दिया गया है। फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।

Vivo Y300 GT Battery

Vivo Y300 GT में 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7620mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। किसी वीवो फोन में यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। इसमें डायरेक्ट पावर सप्लाई मोड भी मिलेगा है, जो गेमिंग के दौरान हीट को कम करता है।

Vivo Y300 GT Camera

Vivo Y300 GT के बैक पैनल में 50MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रन्ट पैनल में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Vivo Y300 GT Price

Vivo Y300 GT फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 22,500 रुपये रखी गई है। वहीं इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 28,500 रुपये रखी गई है। कंपनी ने Vivo Y300 GT को अभी चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया है, जल्द ही इसे भारतीय मार्केट में भी उतारा जाएगा।

Related Articles

Latest News