वीवो ने नया स्मार्टफोन vivo V50 Elite Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और Diamond Shield Glass प्रोटेक्शन दिया गया है।
भारत में vivo V50 Elite Edition के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन के रोज़ रेड कलर ऑप्शन वाले वैरिएंट की बिक्री आज से ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर की जा रही है। इसके साथ बॉक्स में ग्राहकों को 1,899 रुपये कीमत वाले ईयरबड्स दिए जा रहे हैं।
Vivo V50 Elite Edition के फीचर्स
Vivo V50 Elite Edition में 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट के सपोर्ट के साथ 6.77-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और Diamond Shield Glass प्रोटेक्शन के साथ आएय है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 (4nm) चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno 720 GPU दिया गया है। साथ ही 12GB LPDDR4X RAM और 512GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Vivo V50 Elite Edition में Android 15 आधारित Funtouch OS 15 दिया गया है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स और USB Type-C ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी है।
Vivo V50 Elite Edition का कैमरा
Vivo V50 Elite Edition के बैक पैनल में OIS और ZEISS ऑप्टिक्स के साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है, जो Samsung JN1 सेंसर के साथ आता है और यह भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।











