Thursday, September 24, 2026
HomeTechnologyXiaomi ने लॉन्च किया अपना सबसे तगड़ा फोन, कैमरा से लेकर बैटरी...

Xiaomi ने लॉन्च किया अपना सबसे तगड़ा फोन, कैमरा से लेकर बैटरी तक सब झन्नाट

Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज में सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में पावरफुल हार्डवेयर से लेकर जबरदस्त कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी तक कई हाई-एंड फीचर्स दिए हैं। फोन की सबसे खास बात इसका 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले, 2nm तकनीक पर तैयार नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 8,500mAh की बड़ी बैटरी है।

इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर 2.9 इंच की सेकेंडरी AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो नोटिफिकेशन देखने, कैमरा कंट्रोल करने और कई स्मार्ट फीचर्स के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का मेन कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यानी Xiaomi ने इस बार फोन को परफॉर्मेंस के साथ-साथ कैमरा और बैटरी के मामले में भी फ्लैगशिप लेवल पर तैयार किया है।

Xiaomi 18 Pro Max की कीमत ने उड़ाए होश

Xiaomi 18 Pro Max को फिलहाल चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके शुरुआती 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,999 रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1 लाख रुपये के आसपास बैठती है। इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 है, जबकि 16GB RAM और 512GB मॉडल CNY 8,999 में पेश किया गया है।

टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 9,999 रखी गई है। चीन में फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसे Black, White, Ice Peach Pink और Starry Blue जैसे कलर ऑप्शन में उतारा गया है। इसके अलावा Transparent Special Edition भी पेश किया गया है। भारत में फोन की लॉन्चिंग को लेकर अभी कंपनी की तरफ से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले में मिलेगा 4000 निट्स का ब्राइटनेस

फोन में 6.9 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,208 x 2,624 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक बताई गई है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने में मदद मिल सकती है।

फोन की स्क्रीन में हार्डवेयर-लेवल Privacy Display फीचर भी दिया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर जरूरत के हिसाब से स्क्रीन का व्यूइंग एंगल सीमित कर सकता है, जिससे आसपास बैठे लोगों के लिए फोन की स्क्रीन देखना मुश्किल हो जाएगा।

पीछे लगी 2.9 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन

Xiaomi 18 Pro Max का रियर डिजाइन इसकी सबसे अलग खूबियों में शामिल है। फोन के पीछे 2.9 इंच की AMOLED सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। Xiaomi ने इस बैक स्क्रीन को सिर्फ दिखावे के लिए नहीं रखा है, बल्कि इसमें कई उपयोगी फीचर्स शामिल किए हैं।

यूजर इस छोटी स्क्रीन पर नोटिफिकेशन देख सकता है और अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा AI की मदद से वॉलपेपर तैयार करने और अलग-अलग ऐप कार्ड इस्तेमाल करने जैसे विकल्प भी मिलते हैं। कैमरा इस्तेमाल करते समय यह सेकेंडरी स्क्रीन व्यूफाइंडर की तरह भी काम आ सकती है।

2nm Snapdragon प्रोसेसर और 16GB RAM का दम

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro Max में नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर चलता है। कंपनी ने फोन में नया GPU और बेहतर कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जिससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस इस्तेमाल के दौरान डिवाइस के तापमान को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

200MP के दो कैमरों से होगा फोटोग्राफी का खेल

कैमरा सेटअप Xiaomi 18 Pro Max का सबसे बड़ा हाईलाइट है। फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का मुख्य कैमरा, OIS के साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है।

पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर ऑप्टिकल जूम के साथ मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन 8K तक वीडियो शूट कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP कैमरा दिया गया है। इस तरह Xiaomi ने फोन में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा हार्डवेयर के साथ जूम और वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी खास फोकस किया है।

8500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग

फोन की बैटरी भी फ्लैगशिप सेगमेंट में इसे खास बनाती है। Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर Xiaomi ने 18 Pro Max में बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर, 200MP कैमरा, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी का ऐसा पैकेज तैयार किया है, जो इसे कंपनी के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन में शामिल करता है।

Related Articles

Latest News