HomeTechnologyगेमर्स के लिए जल्द लॉन्च हो सकता है Xiaomi का पावरफुल स्मार्टफोन...

गेमर्स के लिए जल्द लॉन्च हो सकता है Xiaomi का पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro जल्द ही चीन के मार्केट में लॉन्च कर सकती है। Xiaomi के इस स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 चिप दिया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन 2.5K रिजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। वहीं Redmi ने भी कंफर्म क‍िया है कि इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होगा, ये क्वालकॉम के नए 4nm प्रोसेसर को स्पोर्ट करने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

इसके अलावा Redmi ने आधिकारिक रूप से कहा है कि Redmi Turbo 4 Pro को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बिना ज्‍यादा पैसे खर्च किए फ्लैगशिप-लेवल का परफॉरमेंस चाहते हैं।

Related Articles

Latest News