वार्षिक खेल कैलेंडर जारी : जबलपुर, 27 अप्रैल। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2026-27 के लिए अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल प्रतियोगिता का कैलेण्डर जारी कर दिया है। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एफके मेश्राम ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर क्षेत्र को तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है। तैराकी प्रतियोगिता इस वर्ष जून के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होगी।
वार्षिक खेल कैलेंडर जारी : केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद द्वारा जारी कैलेण्डर के अनुसार जून माह के तृतीय सप्ताह में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहडोल क्षेत्र द्वारा कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रीवा क्षेत्र द्वारा जुलाई के द्वितीय सप्ताह में बैडमिंटन व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई द्वारा जुलाई के तृतीय सप्ताह में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
वार्षिक खेल कैलेंडर जारी
वार्षिक खेल कैलेंडर जारी : मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ग्वालियर क्षेत्र अगस्त के द्वितीय सप्ताह में टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। सितंबर के प्रथम सप्ताह में टोंस जल विद्युत गृह द्वारा ब्रिज प्रतियोगिता और मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उज्जैन क्षेत्र द्वारा सितंबर के द्वितीय सप्ताह में पावर लिफ्टिंग व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की मेजबानी की जाएगी।
वार्षिक खेल कैलेंडर जारी : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर क्षेत्र द्वारा अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में कुश्ती व सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी द्वारा अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में टग ऑफ वार (रस्साकसी) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
वार्षिक खेल कैलेंडर जारी : मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी द्वारा नवम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में फुब्बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं प्रतियोगिता की मेजबानी सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया को सौंपी गई है। नवम्बर के तृतीय सप्ताह में महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनीक्वाईट व क्रिकेट स्पर्धाएं आयोजित होंगी। सिंगाजी ताप विद्युत गृह द्वारा दिसंबर के प्रथम सप्ताह में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में सागर क्षेत्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
वार्षिक खेल कैलेंडर जारी
वार्षिक खेल कैलेंडर जारी : संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर अगले वर्ष जनवरी के द्वितीय सप्ताह में क्रिकेट, भोपाल क्षेत्र जनवरी के तृतीय सप्ताह में वालीबाल, अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई फरवरी के द्वितीय सप्ताह में लॉन टेनिस और संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर फरवरी के तृतीय सप्ताह में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। जबलपुर क्षेत्र को सांस्कृतिक स्पर्धा व नाटक प्रतियोगिता के आयोजन के जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर क्षेत्र इन प्रतियोगिताओं को क्रमश: इस वर्ष अगस्त के तृतीय सप्ताह और सितंबर के तृतीय सप्ताह में आयोजित करेगा।
वार्षिक खेल कैलेंडर जारी : इस संबंध में सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं से प्रतियोगिताओं को निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। अंतर क्षेत्रीय विद्युत खेल प्रतियोगिता के आधार पर अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल प्रयितोगिता में भाग लेने वाली एमपी पावर की विभिन्न टीमों का चयन व गठन किया जाएगा।