Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेश13 साल की बालिका बनी मां,अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म, आरोपी...

13 साल की बालिका बनी मां,अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार, अधीक्षिका निलंबित

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में 13 साल की बालिका ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा के गर्भवती होने को लेकर यह बात सामने आई है कि स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही की गई। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि गढ़ी क्षेत्र के परसामऊ आवासीय छात्रावास में रहकर नाबालिग पढ़ाई कर रही थी। तभी उसके गर्भवती होने और बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया।

यह आवासीय छात्रावास जिला शिक्षा केंद्र के अधीन संचालित होता है। जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी जीपी बर्मन ने हॉस्टल वार्डन व एएनएम की लापरवाही स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा में पढऩे वाली पीडि़त छात्रा की तबीयत ठीक नहीं रहती थी और वह ज्यादातर समय अपने घर पर ही रहती थी।

छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके गांव के ही नाबालिग से उसके शारीरिक संबंध था।

सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर ने पाया कि छात्रावास अधीक्षिका ने पीडि़त छात्रा के स्वास्थ्य में परिवर्तन होने पर कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई और न ही छात्रा का अलग से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

इस मामले में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शकुंतला डामोर ने बैहर विकासखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास परसामऊ की अधीक्षिका चैनबती सैयाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधीक्षिका पर अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है।

Related Articles

Latest News