Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशसड़क किनारे खड़ी क्रेन से तेज रफ्तार कार टकराई, 3 दोस्तों की...

सड़क किनारे खड़ी क्रेन से तेज रफ्तार कार टकराई, 3 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर घायल

बैतूल. एमपी के बैतूल में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन (एमएच18-बीसी9763) से टकरा गई। कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में इटारसी रोड पर बसंत पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 3 बजे हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार (एमपी04-वाईपी3795) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

कार में पांच दोस्त सवार थे, जो एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को निकालने के लिए दरवाजे और शीशे तोड़े गए। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गर्ग कॉलोनी निवासी ऋतिक सोलंकी (30), रामनगर निवासी विनय प्रजापति (21) और रामनगर निवासी अभय ठाकुर (22) के रूप में हुई है। घायलों में गंज निवासी देवा पांडे (32) और रामनगर निवासी आकाश पाल (30) शामिल हैं। ऋतिक सोलंकी (21) भोपाल में किराए की टैक्सी चलाता था।

हादसे के समय कार वही चला रहा था। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। अभय ठाकुर (22) एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था। वह इकलौता बेटा था।

Related Articles

Latest News