Monday, September 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP की लाड़ली बहनों को बड़ा उपहार, सीएम ने भेजी 37वीं किस्त

MP की लाड़ली बहनों को बड़ा उपहार, सीएम ने भेजी 37वीं किस्त

MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 14 जून को सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की। इसके तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवरी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 190.85 करोड़ रुपये की लागत वाले 53 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इनमें 122.02 करोड़ रुपये के 28 कार्यों का भूमिपूजन तथा 68.83 करोड़ रुपये की लागत वाले 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।

MP : अब तक योजना की 37 किस्त जारी

लाड़ली बहना योजना जून 2023 में शुरू की गई थी. अब तक जून 2026 तक योजना की 37 किस्त जारी की गई हैं. इस योजना की राशि को तीन हजार रुपए तक किए जाने की सीएम मोहन यादव बहुत पहले ऐलान कर चुके हैं. संभावना है कि आने वाले रक्षाबंधन पर योजना की राशि में 250 रुपए का इजाफा और किया जा सकता है. यानी एक महीने बाद बहनों के खाते में 1750 रुपए पहुंच सकते हैं. यहां बता दें रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. संभावना यह भी जताई जा रही है कि अगस्त में बहनों के खाते में दो किस्तें (39वीं और 40वीं) पहुंच सकती हैं.

MP : देवरी-केसली में होगा सुविधाओं का विकास

अधिकारियों की मानें तो, देवरी और केसली में आज हुए भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों से दोनों विकासखंड में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा. प्रशासन के अनुसार, इन प्रोजेक्ट्स के जरिए स्थानीय नागरिकों को सड़क, पानी सहित बेहतर जनसुविधाएं और सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

MP : केसली और गौरझामर नगर पंचायत बनेगी

देवरी विधायक की मांग पर सीएम ने केसली और गौरझामर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की.

Related Articles

Latest News