Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेश46 मवेशीयों को कंटनर में ठूस कर ले जा रहे, 3 आरोपी...

46 मवेशीयों को कंटनर में ठूस कर ले जा रहे, 3 आरोपी गिरफ्तार , हुई मौत 

सिवनी। एमपी के सिवनी स्थित लखनादौन में पुलिस ने आज सुबह कंटेनर को रोककर 46 मवेशियों को बचा लिया है। तीन तस्करों द्वारा उक्त मवेशियों को नागपुर काटने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नरसिंहपुर की ओर से एक कंटेनर में अवैध रूप से गौवंश को भरकर तीन तस्कर नागपुर के लिए रवाना हुए। जब वे मड़ई टोल टैक्स के सामने से गुजरे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर को रोककर तलाशी ली तो उसने 46 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था।

जिनमें से एक गौवंश मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने कंटेनर में सवार तीन तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि कटनी से नरसिंहपुर होते हुए वे नागपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने सभी 46 गौवंश को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (घ) व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Latest News