इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में 13 साल के बच्चे आतिफ अली की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है बताया जा रहा है कि बच्चे का अपहरण रेहान और उसके एक अन्य नाबालिक साथीयो के द्वारा किया गया और उसके बाद बिल्डिंग की छत पर लाकर 13 वर्षीय आतिफ की हत्या की गई.
उसके बाद उसकी लाश अपने घर की बिस्तर पेटी में छुपा दिया गया और जब काफी देर तक आतिफ के परिजनों को उसकी जानकारी नहीं लगी तो पुलिस को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट की गई इसके बाद पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिक के अचानक लापता हो जाने के मामले में तफ्तीश शुरू की लेकिन इसी दौरान जब पुलिस को किसी तरह की कोई सूचना नहीं लगी तो पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाया.
इसके बाद टीम के द्वारा काफी बारीकी से जांच पड़ताल की गई लेकिन जांच पड़ताल के दौरान आरोपी रेहान पुलिस के साथ ही विभिन्न जगहों पर तफ्तीश करते हुए नजर आया लेकिन डॉग स्क्वायड की टीम के डॉग के द्वारा जब उसे पर बार्किंग की गई , तो पुलिस को शंका हुई इसके बाद रेहान से पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया तथा पुलिस ने इस पूरे ही मामले में हत्याकांड में बच्चे ने जो जैकेट पहली थी जिस पर खून लगा हुआ था
उसे घटना स्थल पर मौजूद अन्य साक्ष्य को बरामद कर लिया है तो वही हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीं मृतक बच्चों के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है और संभवत उसी के चलते बच्चे ने उन्हें बेचते हुए देख लिया था और इसी के चलते उसे मौत के घाट उतार दिया गया है।











